विवाह के मंडप तक पहुंचने से पहले दुल्हा पहुंचा सलाखों के पीछे

AJ डेस्क: औरंगाबाद जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने दूल्हे को शादी के मंडप में पहुंचने से पहले गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया, रिश्ते-नाते के लोगों में हड़कंप मच गया।

 

 

ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि लूट व आर्म्स एक्ट मामले के एक आरोपी दुल्हा को ओबरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दुल्हा को ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव के पास पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी दुल्हा सोनु कुमार दाउदनगर थाना क्षेत्र के उच्चकुंधी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ ओबरा थाना में ट्रक लूट मामले में कांड संख्या 26/21 दर्ज है। जबकि दाउदनगर थाना में आर्म्स एक्ट मामले में कांड संख्या 72/21 दर्ज है। दोनों संगीन मामले में वह फरार चल रहा था।

 

 

 

 

 

 

गिरफ्तारी के बाद हुई शादी-

आरोपी दुल्हा दाउदनगर व ओबरा थाना के मोस्ट वांटेड अभियुक्त था। उसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। गुप्त सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर लड़की वालों के सहमति जताने पर दोनों की शादी देव मंदिर में करायी गई। इसके बाद लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया गया। वहीं शादी के बाद दूल्हे को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »