कन्हैया हत्याकांड : पोस्टर के माध्यम से युवा कांग्रेस का भाजपा पर हमला

AJ डेस्क: गुरुवार को झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस ने जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर कन्हैया के हत्यारों का पोस्टर लगाकर भाजपा से पूछ रही है कि “ये राष्ट्रवाद है या आतंकवाद”। वही पोस्टर मामले में झारखण्ड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हर चौक चौराहों पर लगाई गई कन्हैया के हत्यारों की पोस्टर कोई विवादित नही है। इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस भाजपा से यह पूछना चाहती है की हर आतंकी भाजपाई क्यू होता है। इसका जवाब अब भाजपा के लोगो को देना होगा। आपको बता दें कि उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपित का भाजपा कनेक्शन को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »