विधायक इरफान ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया, बालू तस्करी का वायरल किया वीडियो
AJ डेस्क: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने एक बार फिर अपने ही सरकार के अधिकारियों पर जमकर बरसते नज़र आये। यही नहीं इरफान अंसारी ने अधिकारियों के साथ साथ बालू माफियाओं पर भी सरकार से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल रांची से जामताड़ा जाने के क्रम में विधायक इरफान अंसारी ने देखा कि जामताड़ा-धनबाद के बीच बराकर नदी पर बजराघाट पुल के समीप धड़ल्ले से बालू माफिया अधिकारियों की साठ-गांठ से बालू का उठाव कर रहे हैं, जामताड़ा जाने के क्रम में विधायक इरफान अंसारी ने खुद अपने ही मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर इस अवैध बालू के काले कारोबार को दिखाने की कोशिश की।
VIDEO-
इरफान अंसारी ने कहा कि यह नजारा प्रत्येक दिन का है। प्रतिदिन तीन से चार हजार हाईवा बालू माफिया धनबाद पुलिस और जामताड़ा पुलिस से मिलकर झारखंड की खनिज संपदा को लूट रहे है। विधायक ने कहा कि इस अवैध कारोबार में प्रतिदिन जिला प्रशासन को 50-50 लाख रुपया दिया जाता है।गौरतलब है कि एनजीटी लागू होने की वजह से पूरे प्रदेश में बालू उठाव का कार्य पिछले 15 जून से रुका हुआ है, बावजूद इसके पुलिस और अधिकारियों की मिलीभगत से झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से बालू का अवैध कारोबार धडल्ले से जारी है।
