{VIDEO} झारखंड आंदोलन के जनक स्व विनोद बिहारी की पौत्र वधु रायफल ले सड़क पर उतरी
AJ डेस्क: पृथक झारखंड राज्य आंदोलन के जनक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक संस्थापक शिक्षा प्रेमी स्व विनोद बिहारी महतो की दो पौत्रवधु संपति विवाद को लेकर आमने सामने है। आज उनकी एक पौत्रवधु विनीता सिंह उसी विवाद को लेकर हाथ में रायफल लेकर सड़क पर उतर गई और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विनीता सिंह के एक स्टाफ की पिटाई भी कर डाली। झारखंड की राजनीति में कभी रसूख रखने वाला परिवार आज संपति विवाद को लेकर सड़क पर तमाशा बन चुका है।
सोमवार सुबह स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु विनीता सिंह अपने कुछ समर्थक, स्टाफ के साथ आचनक विनोद नगर में राइफल लेकर पहुच गई। मुहल्ले वालो को राइफल लेकर डराने लगी। मुहल्ले वालो से मारपीट करते हुए गाली गलौज करने लगी। विनीता सिंह के उग्र रूप को देख मोहल्ले के लोग डर गए। कोई राइफल के कारण कुछ बोलने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। विनीता सिंह काफी गुस्से में थी।
VIDEO-
इसी बीच विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय को मोहल्ले वालों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर धनबाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद विनीता सिंह अपने घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को लेकर थाने आ गई। वही विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय ने कहा कि उनके मालिक का जमीन, सम्पति को हड़प लिया गया है। वह एक मात्र स्टाफ है। उसे किसी से कोई लेना देना नही है। सोमा महतो जो स्व. विनोद बिहार महतो की दूसरी पौत्रवधु है उनके समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की है।
वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि विनीता सिंह का सम्पति को लेकर सोमा महतो से विवाद चल रहा है। विनीता सिंह का व्यवहार बहुत खराब है। आये दिन वो लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने पर उतारू रहती है। आज राइफल लेकर अपने कुछ समर्थक के साथ पहुच गई। बचाव में उसके स्टाफ के साथ मारपीट हुई है। मोहल्ले में किसी से विनीता सिंह की नही बनती है।
