झामुमो का एलान : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को पार्टी देगा समर्थन

AJ डेस्क: NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को अंततः झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थन देने का घोषणा कर ही डाला।

 

 

यहां बता दें कि झारखंड में झामुमो UPA के साथ सत्ता में शामिल है। कांग्रेस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दे रहा है। जबकि झारखंड की सत्ता में झामुमो और कांग्रेस गठबंधन शामिल है। गठबंधन की दो महत्वपूर्ण पार्टियां झामुमो और कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में दो अलग अलग रास्ता अख्तियार कर चुका है।

 

 

 

 

 

 

राजनीति के जानकार कहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति किस करवट बैठेगी, इसपे सभी की नजर है। इधर झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने आज पार्टी के सभी सांसद और विधायक को पत्र भेजकर कहा है कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने जा रहा है। इसलिए पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। श्री सोरेन ने पार्टी के सभी सांसद और विधायक को 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »