कोडरमा के पंचखेरो डैम में बोटिंग कर रहे 8 लोग डूबे

AJ डेस्क: झारखंड के कोडरमा में पंचखेरो डैम में बोटिंग कर रहे 8 लोग डूब गए। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। एक युवक तैरकर पानी से बाहर निकल गया। डूबने वाले गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतों के रहने वाले हैं। घटना मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय की है। डूबने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। गोताखोरों की मदद से सभी की तालाश जारी है।

 

 

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि कोडरमा में पंचखेरो डैम में नाव पलटने से कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। जिला प्रशासन लोगों की मदद के लिए हर संभव कार्य कर रही है। सभी लापता लोग रहें, यही कामना करता हूं।

 

 

 

अकेले तैरकर बाहर निकले प्रदीप सिंह

 

 

 

वहीं, डूबने वालों की पहचान सीताराम यादव (40) के तीन बच्चे सेजल कुमारी (16), हर्षल कुमार (8) और बउआ (5) है। जबकि प्रफुल्ल सिंह के दो बच्चे राहुल कुमार (16) और अमित (14) हैं। प्रदीप सिंह अपने दो बच्चे पलक कुमारी (14) और शिवम सिंह (17) के साथ डूब गए थे। लेकिन उनमें से सिर्फ प्रदीप ही तैर कर बाहर निकल पाए। सभी आसपास के ही रहने वाले हैं।

 

 

 

रोते बिलखते परिजन

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। दरअसल कुछ लोग रविवार को अपने बच्चों के साथ पंचखेरो डैम घुमने आए थे। इसी क्रम में सभी एक लकड़ी के नाव पर सवार होकर बोटिंग कर रहे थे। नाव जैसे ही बीच डैम में पहुंची, पलट गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »