डबल मर्डर : मां बेटे की गोली मारकर हत्या, तनाव

AJ डेस्क: भोजपुर में रविवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर सोए मां-बेटे की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला मुहल्ले के वार्ड-34 का है। मृतकों में टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला वार्ड नंबर 34 निवासी स्व.दशरथ राय की 55 वर्षीया पत्नी सुमित्रा कुंवर एवं पुत्र राम अवधेश राय शामिल हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी संजय सिंह कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी विनोद कुमार सिंह, नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार एवं नगर थाना इंचार्ज अविनाश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एसपी संजय कुमार सिंह ने मृतकों के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस अपराधियों की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई।

 

 

 

 

 

 

इधर, मृतका के सौतेले बेटे रामाधार राय ने बताया कि हम सभी लोग घर के पिछले हिस्से में सोते हैं। जबकि मां और भाई आगे वाले कमरे में सोते थे। घटना कब घटी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, आवाज आई थी लेकिन घर के किनारे ही सड़क होने के कारण बराबर आवाजें आती रहती हैं। हमें लगा कि गाड़ी का टायर फटा होगा इसीलिए कोई नहीं गया। रविवार की सुबह जब उठा और बाहर आया तो देखा कि मां के कमरे का गेट खुला है और खून बह रहा है। मुझे लगा कि उसकी तबीयत बराबर खराब रहती है और चक्कर खाकर गिर गई होगी, लेकिन जब मैंने उसे देखा तो वो खून से लथपथ जमीन में पड़ी थी।

 

 

 

 

 

 

इसके बाद भाई को उठाने गया तो वह भी अपने कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। हालांकि, दोनों मां-बेटी की हत्या किसने और किस कारण से की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं दूसरी और मृतका के सौतेले बेटे रामाधार राय ने गांव में किसी भी व्यक्ति से विवाद की बात को लेकर साफ इनकार किया है।

 

 

 

 

 

 

भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मां- बेटे की हत्या हुई है। इसकी सूचना थाना को सुबह 5:45 बजे मिली थी। जब हत्या हुई थी उस समय मृतक का सौतेला भाई और उसका परिवार भी घर में मौजूद था। एक ही जमीन है जहां मां बेटे एक हिस्से में और दूसरा भाई का परिवार एक हिस्से में रहता है।

 

 

फिलहाल परिवार वाले ने अभी चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार में पहले से ही संपत्ति विवाद चल रहा है। कई बार पंचायती भी हुई है। पहली दृष्टया यह देखा जा रहा है। दूसरी तरफ घर में सोने के दौरान दोनों को गोली मारी गई है। अभी हम लोग परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रहे हैं। उसके बाद ग्रामीणों से भी पूछताछ करेंगे। जबकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »