निजी चैनल के अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस ने भेजा जेल

AJ डेस्क: हार्ड कोक उद्यमी राकेश कुमार की शिकायत पर शनिवार की रात रांची से गिरफ्तार किए गए अरूप चटर्जी को आज धनबाद पुलिस ने न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

 

 

रांची से प्रसारित एक निजी चैनल के अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस शनिवार को देर रात रांची से गिरफ्तार किया था। आज अरूप चटर्जी का मेडिकल कराने के पश्चात अन्य प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने अंततः उसे जेल भेज दिया। अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी की खबर जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गई। सभी पूरे मामला की जानकारी लेने में लग गए।

 

 

 

 

 

 

जेल जाने के क्रम में अरूप चटर्जी मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते। साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वह आगे भी खबर चलाते रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि उद्यमी के द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत की विधिवत जांच कराए जाने के बाद कानून संगत कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »