निजी चैनल से जुड़े अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद के हार्ड कोक उद्यमी राकेश कुमार के द्वारा दर्ज कराए गए एक प्राथमिकी के आधार पर रांची के एक निजी चैनल से जुड़े अरूप चटर्जी को बीती रात धनबाद पुलिस रांची से गिरफ्तार कर धनबाद ले आई है।

 

 

रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक अपार्टमेंट से धनबाद पुलिस की टीम ने अरूप चटर्जी को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय वन) अमर कुमार पांडे छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि एक व्यापारी को धमकाने, रंगदारी की मांग करने और वसूली का आरोप अरूप चटर्जी पर लगा है। उक्त व्यापारी के द्वारा FIR भी दर्ज कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि शिवम हार्ड कोक के राकेश कुमार ने 27 जून को अरूप चटर्जी के विरुद्ध कांड संख्या 233/ 22 दर्ज कराया था, जिसके आलोक में धनबाद पुलिस ने यह कार्रवाई किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »