दिल ही तो है : 60 वर्षीय बुजुर्ग का दिल आ गया 35 की महिला पर, हो गई दोनों की फजीहत
AJ डेस्क: खगड़िया में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और 35 साल की महिला की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दोनों को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। मामला मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव का है।
ग्रामीणों ने शक के आधार पर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति उत्तर पंचायत निवासी है। जबकि महिला इसी गांव की रहने वाली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दबंग व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति और महिला को रस्सी से बांधकर मारपीट किया।
ग्रामीण मारपीट के बाद महिला से अश्लील हरकत करने लगे और भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। मारपीट में बुजुर्ग जख्मी हो गया। उसका इलाज परिजनों ने सदर अस्पताल में कराया। इसके बाद गांव के ही बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधियों ने बैठकर सर्वसम्मिति से मोरकाही थाना को सौंप दिया।
मोरकाही थाना अध्यक्ष ने प्रेमी जोड़े को आपसी सहमति से बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच बीते 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के 4 पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है। जबकि महिला को भी पुत्र और पुत्री है। महिला ने बताया कि हम दोनों के बीच रुपए का लेनदेन चलता है। वही रुपया को चुकता करने आए थे, इसी दौरान दबंग ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीट किया।
