चतरा : सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के सिलेंडर में लगी आग
AJ डेस्क: चतरा के सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सदर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम सहित अस्पताल के कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने से ओटी में लगे कई महत्वपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ एएसआई शशिकांत ठाकुर व फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंची। जिसके बाद इनके सहयोग और अस्पताल कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसाकर ऑपरेशन से पूर्व सिस्टम स्टरलाइज करने के दौरान हादसा हुआ। जिसके बाद गैस से आग लग गयी। बताया जाता है कि ऑपरेशन थिएटर में आग लगने की यह तीसरी घटना है। पूर्व में भी दो बार हुए अगलगी की घटना की जांच अब तक पुरा नहीं हुई है।
