भारत स्काउट और गाइड : रजनीश बने धनबाद के सभापति तो नीरज उप सभापति

AJ डेस्क: रीक्रिएशन क्लब, कोयला नगर, धनबाद में भारत स्काउट और गाइड धनबाद जिला के कार्यकारिणी का पूर्व निर्धारित चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभापति पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। रजनीश कुमार लाभ एवं जय होरो आमने सामने थे। जिसमे रजनीश कुमार लाभ पांच मतों के अंतर से विजयी हुए। जबकि उपसभापति के लिए नीरज कुमार प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

 

भारत स्काउट और गाइड के झारखंड राज्य कमिटी (2022-27) के तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) सह राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), झारखंड राज्य आमोद कुमार सिंह की देख रेख में एवं जिला मुख्य आयुक्त विवेक उपाध्याय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ।

 

 

चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला आयुक्त (स्काउट) राजीव रंजन, जिला आयुक्त (गाइड) उर्वी मेहता, जिला के नवनिर्वाचित जिला सचिव डॉ.प्रशांत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राममनोज ठाकुर, जिला संगठन आयुक्त अजित कुमार, जिला स्काउट मास्टर मोहित कुमार झा एवं ढेरों संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »