डीआरएम से भेंट कर समस्याओं का निराकरण करने की मांग रखी मुकेश ने

AJ डेस्क: भाजपा नेता मुकेश पांडे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से मिलकर उन्हें अलग-अलग समस्याओं के निराकरण करने की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

 

 

विनोद बिहारी चौक स्टेशन रोड से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से पहले पूर्व रेलवे बाउंड्री से 5 से 3 फीट लगभग बाउंड्री निर्माण होने से काफी ट्रैफिक की समस्या एवं सड़क जाम होने से प्रति दिन लोगों को हो रही भारी समस्या को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक से आग्रह किया की धनबाद वासियों की परेशानियों को देखते हुए 5 से 3 फिट सड़क को हटाने से सड़क चौड़ी हो जायेगी। साथ ही आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही धनबाद से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में आपातकालीन कोटा घटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया।

 

 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय रेल को धनबाद तथा धनबाद रेल मंडल सबसे ज्यादा राजस्व उपलब्ध कराता है, किंतु यहां के यात्रियों के साथ विगत वर्षों से लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विगत वर्षों से धनबाद के नागरिकों के लिए भारतीय रेल के द्वारा लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ाने के बजाय धीरे धीरे यहां के यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं घटाया जा किया जा रहा है। और तो और धनबाद से खुलने या गुजरने वाली विभिन्न सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में धनबाद का आपातकालीन कोटा बढ़ाने के बजाय कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर रेल मुख्यालय के द्वारा धनबाद से खुलने या गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का कोटा कम कर दिया गया है। इस संबंध में बार बार आग्रह करने के बाबजूद कोई भी सम्बन्धित पदाधिकारी संतोषजनक उत्तर नही दे पा रहे है।

 

 

ज्ञात हो हाजीपुर जोन में धनबाद रेल मंडल सबसे बड़ा रेल मंडल है और सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेल मंडल की श्रेणी में प्रथम स्थान पर आता है। परंतु बिना किसी कारण के पिछले कुछ वर्षों से धीरे-धीरे धनबाद रेल मंडल में यात्री सुविधाओं की कमी करना सभी के समझ से परे है। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी, एलेप्पी एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, मुंबई मेल, लुधियाना एक्सप्रेस, कालका मेल, जम्मू तवी इत्यादि।

 

 

उन्होंने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक से आग्रह किया कि पूर्व निर्धारित आपातकालीन कोटा को पुनः बहाल किया जाए। साथ ही साथ धनबाद रेल मंडल में यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी ट्रेनों में आपातकालीन कोटा बढ़ाने की कृपा की जाए। मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों विषयों को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त किया। साथ ही आपातकालीन कोटा के संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे से भी मिलकर अपनी बातों को रखा। प्रतिनिधिमंडल में मनोज मिश्रा, इंदर सिंह, विकास कुमार, सुनील पांडे, सोनू इत्यादि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »