नव निर्मित स्टेडियम को ठाकुर कुल्ही में शामिल किया जाए- मुकेश

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में मौजूद नवनिर्मित स्टेडियम को ठाकुरकुल्ही क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर भाजपा नेता मुकेश पांडे के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।

 

 

ठाकुरकुल्ही निवासियों ने स्टेडियम को नावाडीह क्षेत्र में होने से इनकार किया। लोगों का कहना था कि नवनिर्मित स्टेडियम ठाकुरकुल्ही क्षेत्र में स्थित है, बावजूद बार-बार इसे नावाडीह स्थित स्टेडियम दर्शाया जा रहा है, जोकि अनुचित है। इस संदर्भ में धनबाद उपायुक्त को भी आवेदन दिया गया। ठाकुरकुल्ही वासियों ने बताया कि स्टेडियम उनके क्षेत्र में आता है, लेकिन समाचार पत्रों में इसे नावाडीह स्थित स्टेडियम बताया जाता है। इससे आम लोगों में स्टेडियम के वास्तविक पता को लेकर असमंजस है। लोगों ने उपायुक्त और नगर निगम से मांग की है कि उक्त स्टेडियम को ठाकुरकुल्ही क्षेत्र में शामिल करें और स्टेडियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के नाम से किया जाए।

 

 

सहायक नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम को ज्ञापन देने वालों में मदन मोहन सिंह, मुकेश पांडे, प्रद्युत कुमार राय, भोला नाथ पांडे, प्रभास प्रसाद, रंजीत जायसवाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »