धनबाद : कांग्रेस के “गौरव यात्रा” में कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोक झोंक {VIDEO}

AJ डेस्क: झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में आज धनबाद में तिरंगा के साथ कांग्रेसियों ने गौरव यात्रा निकाली, जिसमें कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। वरीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

 

 

धनबाद के बिरसा मुंडा चौक से कांग्रेस की गौरव यात्रा की शुरुआत हुई जो मटकुरिया में जाकर समाप्त हो गई। धनबाद में आयोजित गौरव यात्रा में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता आदि शिरकत कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर गौरव यात्रा में शामिल थे।

 

 

VIDEO-

 

 

 

पार्टी के वरीय नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दो गुट के बीच जमकर नोक झोंक हो गई। उत्तेजित कार्यकर्ता सुरक्षा कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की करने से बाज नहीं आ रहे थे। पार्टी के वरीय नेताओं ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला को शांत कराया। कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर कोई कुछ भी बोलने से परहेज करता रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »