विधायक ढुल्लू के बाइक रैली ने कोयलांचल में लहराया “तिरंगा”

AJ डेस्क: आजादी के 75 वें वर्ष पर देश अमृत महोत्सव माना रहा हैं। इसी क्रम में भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की अगुवाई में बाघमारा से धनबाद तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत जिले के कई विधायक और सांसद के साथ हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ढुल्लू महतो द्वारा बाघमारा से धनबाद शहर के इंडोर स्टेडियम तक एतिहासिक तिरंगा यात्रा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब 5000 बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति से ओतप्रोत नारो के3 साथ इंडोर स्टेडियम में अयोजिय सभास्थल पर पहुंचे। जहां नेताओं ने भाषण देकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मरांडी ने वहां मौजूद भीड़ को देश भक्ति का संदेश देते हुए देश की तरक्की और शांति में अपना योगदान देने की अपील जनता से की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »