झारखंड : कैश कांड में तीनों विधायक को मिली जमानत, हेमंत को राहत

AJ डेस्क: कैश कांड में गिरफ्तार झारखण्ड के तीनों विधायकों को कोलकाता हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। इन्हें मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा पेश। 10 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।

 

 

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े खनन लीज पट्टा और सेल कंपनी से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक लगा दिया है। इसके साथ ही अदालत ने SLP पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

 

 

अधिवक्ता राजीव कुमार को ईडी रिमांड पर लेगी। 18 अगस्त को रांची में होगी पेशी।

 

 

निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित दाखिल याचिका पर आज आंशिक सुनवाई हुई। ईडी की विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »