बिहार : थाना फर्जी, वर्दी वाला फर्जी, वसूली हो रहा था असली

AJ डेस्क: शहर के एक गेस्ट हाउस में पिछले 8 महीने से फर्जी थाना चल रहा था। जहां डीएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल तक की तैनाती की गई थी। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं थी। ये लोग पुलिस बहाली के नाम पर ठगी करते थे। ठगों ने स्कॉट पुलिस टीम पटना के नाम से एक फर्जी ट्रस्ट बना रखा था।

 

 

बुधवार को दलबल के साथ नगर थानाध्यक्ष शंभू यादव गश्ती पर थे। शिवाजी चौक से कुछ दूर पहले उन्होंने एक महिला कॉन्स्टेबल को कट्टे के साथ देखा। वो दंग रह गए। दरअसल यहां पर किसी महिला कांस्टेबल को हथियार नहीं दिया गया है। शक के आधार पर नगर थानाध्यक्ष जैसे ही आगे बढ़े, फर्जी महिला कांस्टेबल ने उन्हें सलामी दी। इस बीच उन्होंने पूछताछ के दौरान हिरासत में ले लिया और पूरा मामला का पर्दाफाश हो गया।

 

 

गिरफ्तार फर्जी महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसने नियुक्ति के लिए 55 हजार रुपए दिए थे। फुल्लीडुमर के भोला यादव ने उन लोगों की नियुक्ति की थी। पुलिस अब मुख्य सरगना भोला यादव की तलाश कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई विभागों के दस्तावेज, बैनर पोस्टर, मोहर आदि बरामद किए हैं।

 

 

 

 

 

 

SDPO डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि यह पूरा मामला फर्जीवाड़े से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। इस मामले के मुख्य आरोपित भोला यादव की तलाश की जा रही है। जल्दी पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

 

 

ठगों ने स्कॉट पुलिस टीम पटना के नाम से एक फर्जी ट्रस्ट बना रखा था। वहां आने वालों से जिला समादेष्टा के कार्यालय के नाम पर आवेदन लेते थे और कहते थे कि बहुत जल्द पुलिस में भर्ती कराएंगे। सभी आरोपी खुद को पुलिसवाला बताकर पुलिस में बहाली कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।

 

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 5 लोग पकड़े गए हैं। DSP वर्दी पहने आकाश कुमार भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना के खानपुर गांव का है। वहीं एक अन्य शख्स रमेश कुमार मांझी फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के लौंडिया गांव का है। इन लोगों ने एक महिला दरोगा की भी नियुक्ति की थी, जो फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के दूधघटिया गांव की श्यामलाल टुड्डू की पुत्री अनीता देवी है। इसे सर्विस रिवाल्वर के नाम पर कट्टा दिया गया था।

 

 

वहीं कार्यालय में मुंशी का कार्य सुल्तानगंज खानपुर गांव की ही जूली कुमारी कर रही थी। एक चपरासी की भी नियुक्ति की गई थी, जो फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पथाय गांव का वकील मांझी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »