अलर्ट : उन्नीस और बीस को सूबे में भारी बारिश होने की संभावना

AJ डेस्क: रांची स्थित मौसम विभाग ने 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया है। सूबे के कुछ जिलों में तो भारी से भी भारी बारिश होने की बात कही गई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन के वजह से बारिश होगी।

 

 

 

 

 

 

मौसम विभाग की मानें तो उन्नीस अगस्त यानि शुक्रवार को राज्य के साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ वेस्टर्न क्षेत्र के जिलों में भारी बारिश होगी तो वहीं बीस अगस्त के दिन ईस्ट सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, वेस्ट सिंहभूम और सिमडेगा जिला में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए चेतावनी भी जारी किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »