लालमणि वृद्धा आश्रम के संस्थापक रामजी की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

AJ डेस्क: धनबाद स्थित टुंडी के आसन डाबर कदैया स्थिति लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के परिसर में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष स्वर्गीय रामजी यादव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वर्गीय राम जी यादव के पुत्र रोनित आर्यन, उनके भाई सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, अजय सरोज आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सचिव डॉ देवेंद्र सरन शुबल सिंह, शांति देवी सहित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में निवास करने वाले वृद्ध लोगों ने स्वर्गीय राम जी यादव की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

 

उनके याद में आश्रम परिसर में आए सभी लोगों ने वृक्ष लगाया। साथ ही आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों को खाना खिलाया। वहीं आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों ने भगवान से प्रार्थना किया कि स्वर्गीय रामजी यादव की आत्मा को शांति दे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »