2 AK 47 बरामदगी मामले में रांची पुलिस ने क्या कहा, किसे किया निलंबित, पढ़ें-

AJ डेस्क: प्रेम प्रकाश के घर से ED के द्वारा जब्त किए गए दो AK 47 मामले का रांची पुलिस ने एक बयान जारी कर पटाक्षेप करने का प्रयास किया है। अब ED इसे किस रूप में लेती है, यह समय के गर्भ में है।

 

 

रांची पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि दो आरक्षी ड्यूटी के पश्चात वापस लौट रहे थे, इसी क्रम में बारिश होने लगी। अपने पूर्व परिचित (प्रेम प्रकाश का स्टाफ) के पास अपना हथियार और कारतूस अलमीरा में रख वह चाभी लेकर अपने अपने घर चले गए।

 

 

 

 

 

 

रांची पुलिस का कहना है कि आज दोनों आरक्षी अपना आर्म्स लेने गए थे लेकिन वहां ED का रेड चलते देख वह हथियार ले नही पाए। दोनों AK 47 और गोलियां प्राप्त करने के लिए रांची पुलिस ने ED के साथ पत्राचार किया है। साथ ही घोर लापरवाही के लिए दोनों आरक्षियों को निलंबित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »