टाटा स्टील के पहले चेयरमैन सर दोराब जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

AJ डेस्क: टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने शनिवार को जामाडोबा स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क में अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 163वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

 

संजय राजोरिया, जनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और डिवीजन के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ पार्क में सर दोराबजी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की, इस पार्क का नाम उनके सम्मान में रखा गया है। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए, राजोरिया ने सर दोराबजी टाटा के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव और उपलब्धियों को याद किया और उनके विज़न तथा मूल्यों के प्रति सभी उपस्थित लोगों से प्रतिबद्धता की मांग की, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक बने हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, मयंक शेखर, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, देबाशीष बनर्जी, चीफ ह्यूमन रिसोर्स बिजनेस पार्टनर- रॉ मैटेरियल्स, टाटा स्टील, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, पंकज कुमार दास, हेड ह्यूमन रिसोर्स बिजनेस पार्टनर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, महमूद आलम, सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, भेलाटांड कोलियरी, अशोक राय, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, जामाडोबा कोलियरी और झरिया डिवीज़न के कई अधिकारी, यूनियन के प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »