गौशाला पुलिस ने चोरी का कोयला जब्त किया

AJ डेस्क: सिंदरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में कोयला चोर और पुलिस के बीच लुक्का छिपी का खेल जारी है। कोयला के अवैध कारोबार में संलिप्त सिंडीकेट के लोग सख्ती के बावजूद धंधा करने से बाज नहीं आ रहे।

 

 

सिंदरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में वर्षों से कोयला चोरी करने और कराने वाले सिंडीकेट के सदस्य जिला मुख्यालय की सख्ती के बावजूद सुरक्षा कर्मियों के आंख में धूल झोंक छोटे या बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे। दरअसल कोयला का अवैध कारोबार ही इनका मुख्य पेशा भी है।

 

 

 

 

 

 

गौशाला पुलिस को जंगल में अवैध कोयला इकट्ठा कर उसका कालाबाजारी करने की सूचना मिली। सूत्र कहते हैं कि जिला मुख्यालय से वरीय अधिकारी ने थाना को छापामारी करने का निर्देश दिया था। गौशाला पुलिस सूचना के मुताबिक जब जंगल में छापामारी करने गई तो वहां सैकड़ों बोड़ियों में कोयला भरा हुआ पाया। सिंडीकेट के सदस्य कोयला इकट्ठा तो करा लिए थे लेकिन उसे अन्यत्र भेज नही पाए थे। पुलिस ने कोयला जब्त कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »