दुष्कर्म फिर हत्या : लग रहा लव जिहाद का आरोप, मामला तूल पकड़ रहा

AJ डेस्क: झारखंड में इस समय महिलाओं, बच्चियों और लड़कियों के साथ हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। दुमका में अभी छात्रा अंकिता की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और इसी तरह का मामला सामने आया है। आरोप है कि लव जिहाद में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

 

बता दें, ताजा मामला दुमका के जामा थाना क्षेत्र के श्रीअमडा गांव का है। गांव की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की का शव गांव के ही पास एक पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो लड़की के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे आरोप सूचना पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक लड़की अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी करती थी।

 

 

मृतक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

 

 

 

 

 

वहीं मामले को लेकर भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा, ‘दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ्तारी हो गई है और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »