आर्थिक तंगी ने ली दो जान : मां और बेटे का शव मिलने से फैली सनसनी
AJ डेस्क: झरिया थाना क्षेत्र के फुलारीबाग में शुक्रवार की सुबह मां और बेटे की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय तारा पदो नन्दी और उसकी बुजुर्ग माँ के रूप में की गई है। मृतक तारा पदो नन्दी का शव घर में ही फंदे से झूलता मिला, जबकि उसकी बुजुर्ग माँ की लाश पास में ही कुँए में तैरती हुई पाई गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि मृतक तारा पदों नन्दी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वे फेरी का काम करता था। कुछ दिन पूर्व तारा पदों नंदी का पत्नी आर्थिक तंगी से आजिज होकर अपने पति से झगड़ा कर अपने बच्चे के साथ घर से चली गई थी। जिससे तारा पदों काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसके बाद मृतक शराब भी पीने लगा था। घटना को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि बेटे को फांसी से झूलता देख उसकी बूढ़ी मां ने भी कुएं में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आर्थिक तंगी के कारण मां-बेटे की आत्महत्या मामले में झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि घटना बहुत ही दुखद है, घटना को अंजाम आर्थिक तंगी के कारण अंजाम दी गई है या तनाव में आकर यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
