राज्यपाल पर टिपण्णी नहीं कर सकता- रविन्द्र नाथ महतो
AJ डेस्क: गुरुवार को धनबाद पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सर्किट हॉउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा- “राज्यपाल राज्य के लिए लार्ट साहब होते हैं, उनके ऊपर कोई टीका टिप्पणी मैं नहीं कर सकता।”
उन्होंने राज्य में व्याप्त राजनीतिक स्थिति पर कहा कि सरकार के पास विधायकों की संख्या बल की कमी नहीं है। ऐसे में ऊहापोह की स्थिति आने की कोई गुंजाइश ही नहीं बनती है। कुछ लोगों ने कृत्रिम तरीके से ऐसी स्थिति बनाने की कोशिश की थी। जिसमें वह सफल नहीं हो पाए।
हालांकि उन्होंने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि जब उहापोह की स्थिति नहीं थी, तो सरकार को विधायकों को सहेजकर रायपुर की यात्रा क्यों करनी पड़ी? वहीं उन्होंने पैसों के साथ पकड़े गए कांग्रेस तीन विधायकों पर कहा कि उनकी पार्टी के द्वारा तीनों की शिकायत दर्ज कराई गई है। उनपर न्यायालय उचित कार्रवाई करेगी।
