डबल मर्डर : चतरा में दादा और पोता का शव मिलने से सनसनी

AJ डेस्क: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के गोढाई गांव के समीप से पुलिस ने दो व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सुरेश साहू और सोनू कुमार है। मृतक रिश्ते में दादा-पोता लगते है। यह लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव के रहने वाले हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोनों मोटरसाइकिल से जबड़ा गांव गए थे। जबड़ा गांव में सुरेश साहू की बेटी रहती है। बेटी से मिलने के बाद दामाद से मिलने बगरा मोड़ आए। बगरा मोड़-लावालौंग के रास्ते में दामाद का होटल है। होटल में दादा और पोता ने नास्ता किया और शाम को करीब पांच बजे लमटा गांव के लिए बाइक से निकल पड़े, लेकिन दोनों देर रात तक घर नहीं पहुंचे। सुबह अचानक गोढ़ाई गांव के समीप एक पेड़ के नीचे दोनों का शव मिलने की सूचना स्वजनों को मिली। पुलिस अधिकारियों ने संभावना जताते हुए कहा है कि वर्षा से बचने के लिए दादा और पोता पेड़ के समीप खड़े हुए होंगे और इसी क्रम में वज्रपात हुआ होगा जिससे दोनों की मौत हो गई।

 

 

मुखिया अमित चौबे ने बताया कि सुरेश साहू सीधा साधा इंसान था। गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। संभव हो कि वज्रपात में दोनों की जान गई हो, लेकिन चेहरे पर मारपीट के निशान थोड़ा संदेह उत्पन्न कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »