कोयला चोरों पर गिरा धनबाद पुलिस का गाज, 46 ठिकानों पर हुई छापामारी

AJ डेस्क: जिला प्रशासन के सख्त आदेश के बावजूद कोयलांचल के अलग अलग क्षेत्र में पुलिस की आंख में धूल झोंक कोयला का अवैध खनन करने वालों पर धनबाद पुलिस का गाज गिरा है। SSP संजीव कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस ने 46 स्थानों पर रेड मारा है।

 

 

 

 

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें कोयला के अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि कोयला के अवैध कारोबारियों के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्देश सभी थाना को दिया गया है। गुरुवार को धनबाद पुलिस ने 46 ठिकानों पर रेड मारकर 72 टन कोयला जब्त किया है। वहीं 60 बोरियों में भरा हुआ कोयला जब्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

पुलिस ने चार अवैध मुहाने की भराई की है। कोयला चोरों के खिलाफ चले विशेष अभियान में एक प्राथमिकी और चार सनहा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »