खनिज सम्पदा के अवैध कारोबारियों में पुलिस कार्रवाई से हड़कंप
AJ डेस्क: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस ने खनिज सम्पदा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने 62 स्थलों पर छापामारी की। पुलिस की सख्त रुख को देखते हुए कोयला चोर अवैध कारोबार छोड़ भूमिगत हो गए हैं।

पुलिस ने दो टन कोयला जब्त किया है जबकि छह अवैध मुहानों की भराई भी की गई। अवैध बालू लदे एक हाइवा और दो ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। वहीं पत्थर लदे दो वाहन भी पकड़े गए हैं। इन मामलों में छह सनहा दर्ज किया गया है। एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि खनिज सम्पदा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
