उग्रवाद क्षेत्र के पहाड़ पर सुरक्षा बलों का हेलीकॉप्टर लैंडिंग सफल रहा
AJ डेस्क: झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमा पर तीन जिलों गढ़वा, लातेहार और बलरामपुर 44 किलोमीटर के दायरा में पड़ने वाला बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षा बलो ने एम आई 17 हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग करा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
कोबरा बटालियन 203 और 205 पिछले 04 अगस्त से ही इस पहाड़ी को माओवादियों से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहा है। सुरक्षा बलो ने 4 सितंबर को बूढ़ा पहाड़ पर चढ़ने में कामयाबी पाई थी। कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जगुवार की चल रही संयुक्त अभियान हर दिन कामयाबी की लकीर खींच रही है। आज एमआई 17 हेलीकॉप्टर की सफल ट्रायल लैंडिंग बहादुर जवानों के हौसले को और बुलंद करेगा। साथ ही अब इस क्षेत्र में विकास की नई लकीर खींची जाएगी।
VIDEO-
