रांची में युवक ने युवती को मारी गोली, दोनों रहते थे एक साथ

AJ डेस्क: राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली गांव में सोमवार को एक युवक ने युवती को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों लिव इन में रह रहे थे। गोली मारने के बाद आरोपी युवक राजू मौके से भाग गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

मृत युवती का नाम खुशबू कुमारी बताया जा रहा है। वो खक्शीटोली की रहने वाली थी। आरोपी युवक का नाम राजू उरांव है और वो शहनाईटोली का रहना वाला है। दोनों एक साल से लिव इन में साथ में रह रहे थे। करमा पूजा में खुशबू अपने घर खक्सीटोली आई थी। जहां राजू उरांव पिस्टल लेकर गया और घर में घुस कर उसे गोली मार दी। जिससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर चान्हो थाना प्रभारी रंजीव कुमार शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

इस संबंध में थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। वो राजू के घर में रहती थी। इधर करमा पुजा में खुशबू अपने घर खक्सीटोली आयी थी। बीती रात राजू भी खुशबू के घर खक्सीटोली आया था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद सोमवार को राजू, खुशबू को गोली मारकर मौके से भाग गया। खुशबू की मांं और पिता रांची में रहते हैं। गांव में खुशबू का भाई रहता है। इधर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे, तो देखा कि खुशबू खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »