गोवा में पुल के टूटने से झारखंड के दो युवकों की हुई मौत
AJ डेस्क: गोआ में 70 साल पुराने एक पुल के अचानक टूट जाने से वहाँ काम कर रहे झारखण्ड के दो मजदूरों की मौत नदी में डूबने से हो गयी। घटना की जानकारी कम्पनी की ओर से मृतक के परिजनों को दी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरों में एक चतरा जिले का रहने वाला है तो दूसरा बोकारो जिले के कंजकीरो का रहने वाला है।
कम्पनी की ओर से मृत मजदूरों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई है। वही दोनो मृतकों के शव को हवाई मार्ग से रांची आज देर शाम तक आने की बात कही जा रही है। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि गोआ के पोड़ारोड़ बोरी नदी पर बने 70 साल पुरानी पुल का सर्वें का काम चल रहा था। इसी दौरान पुल टूट गया। पुल के टुटने से बोकारो के कंजकिरो निवासी छोटेलाल उरांव और चतरा के बिजय कुमार यादव की मौत नदी मे डूबने से हो गयी। वही बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है, जबकि मां घर मे बेसुध हो गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक छोटेलाल तीन बहनों का एकलौता भाई और घर का एकमात्र कमाऊ लड़का था। पिता की मौत कुछ दिन पहले हो गयी है।
