अनोखा विरोध : सड़क पर जमा गंदा पानी में नहाने लगीं विधायक

AJ डेस्क: झारखंड के महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह अचानक से चर्चा में आ गई है। चर्चा में आने की वजह है उनका खुद के विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम एनएच पर जमे गंदे पानी में उतर कर नहाना। दरअसल ऐसा उन्होंने एनएच की दुर्दशा और जलजमाव को लेकर विरोध जताने के लिए किया। वह बीच सड़क पर जमा पानी में खड़ी होकर स्नान करने लगी और स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे को खूब खरी-खोटी सुनाई।

 

 

दरअसल मेहरमा के राष्ट्रीय राजमार्ग 133 मेहरमा पिरोजपुर सिंधु कान्हू चौक पर सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं, लेकिन अब तक इस सड़क की मरम्मती नही कराई गई है। विधायक ने कहा कि लंबे समय से एनएच द्वारा अश्वासन के बाबजूद सड़क नही बन पा रही। इस सड़क पर राज्य सरकार की कोई जवाबदेही नही हैं। बाबजूद इसके हमने कई दफा सड़क का मरम्मती कराई है। केन्द्र की और से इसका स्थाई समाधान अब तक नही निकल पाया है। दीपिका पांडे सिंह गंदे पानी में नहाने के बाद सड़क निर्माण की मांग को लेकर वहीं धरने पर बैठ गयीं।

 

 

 

 

 

दीपिका पांडे सिंह ने सड़क पर नहाकर जहां अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है, वह क्षेत्र बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। दीपिका पांडे के इस अनोखे विरोध के बाद कांग्रेस पार्टी ने सांसद निशिकांत दुबे पर जमकर हमला किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि निशिकांत दुबे सिर्फ़ ट्यूटर पर सरकार गिराने की साजिश रचते रहते हैं। उन्हें जनता के सरोकार और दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है।

 

 

इधर स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के बचाव में बीजेपी उतर आई है। बीजेपी अब सारा ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से एक साल पहले ही प्रस्ताव मांगा है, लेकिन राज्य सरकार इस मामले में काफी सुस्त है। इधर झारखंड में इस अनोखे विरोध की चर्चा जोरों पर है। वहीं इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »