हैवानियत की शिकार “मारुति” ने जाते जाते कई सवाल छोड़ दिया

AJ डेस्क: दुमका में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई लड़की कि इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी राजेश राउत लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि वह पहले से शादीशुदा है। लड़की ने इनकार किया था। इसके बाद उसने लड़की को जिंदा जलाने की धमकी भी दी थी।

 

 

मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव का है। गुरुवार की रात आरोपी राजेश ने लड़की के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 19 साल की मारुति कुमारी बुरी तरह से झुलस गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता 90% फीसदी जल चुकी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार को 10 लाख की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

 

 

इस वारदात ने शहर के कुछ दिनों पहले हुई पेट्रोल कांड की याद ताजा कर दी। जहां घर में सो रही एक नाबालिग को आरोपी शाहरुख ने जिंदा जला दिया था। इलाज के 5 दिन बाद उसकी भी रिम्स में मौत हो गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »