कांग्रेसी जलेश्वर महतो ने “ब्राह्मणों” को कसाई खाना का संचालक बताया

AJ डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो आंदोलन में निकले है।भारत को जोड़ पार्टी को मजबूत रखने के उद्देश्य के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा पर है। वहीं दूसरी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक बयान देते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एक बार फिर जाति विशेष पर गलत टिप्पणी करने पर विवादों के घेरे में है। जलेश्वर के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में जलेश्वर महतो ब्राह्मणों को कसाई खाना का संचालक बताते दिखाई दे रहे हैं। जलेश्वर के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। वायरल वीडियो माटीगढा डैम ग्वाला धौड़ा में आयोजित दो दिवसीय गोवर्धन पूजा समारोह के दौरान की बताई जा रही है।

 

 

वायरल वीडियो में जलेश्वर महतो मंच पर खड़े होकर माइक पर बोल रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा गौ वंश का तस्कर हिंदुस्तान है। और जितनी भी बड़ी-बड़ी ऑटोमेटिक कसाई खाना है वह ब्राह्मणों का है। इतना बोलने के बाद जलेश्वर महतो मंच पर बैठे अपने एक ब्राह्मण जाति के समर्थक की ओर इशारा करते हुए कहा कि बाबा क्षमा करेंगे। आप उसमें नहीं है। बहुत उच्च कोटि के लोग इसमें शामिल है। कसाई खाना का नाम ईसाई से है। जलेश्वर महतो के इस बयान पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के लोग कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

ऐसा नहीं है कि जलेश्वर महतो ने पहली बार किसी जाति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। अभी हाल में ही उन्होंने भुइयां बेलदार समाज की महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी को थी। जिसको लेकर जलेश्वर के ही इलाके में उनकी खूब फजीहत हुई थी। भूईया बेलदार समाज के लोगों ने जगह जगह जलेश्वर का पुतला तक फूंक दिया था।पुरे जिला में जलेश्वर को विरोध का सामना करना पड़ा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »