टोल कर्मी को बरही के कांग्रेसी विधायक ने जड़ा थप्पड़

AJ डेस्क: झारखंड के बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने बैरिकेडिंग खोलने में देर होने पर टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि टोल कर्मी किसी बात पर बहस कर रहा है। उसी दौरान MLA उमाशंकर अकेला केबिन में आते हैं और उसे थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आकर बीच बचाव करता है। फिलहाल मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

 

 

घटना गुरुवार हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा की है। विधायक बरही से रांची जा रहे थे। टोल प्लाजा पर वीआईपी की एंट्री के लिए बना अलग लेन बंद था। बैरिकेडिंग खोलने में वक्त लगा, जिस पर विधायक नाराज हो गए। इसकी वजह से बहस शुरू हुई। विधायक के बॉडीगार्ड इस मामले में टोलकर्मी से उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बहस होते-होते बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसमें उमाशंकर अकेला ने टोल कर्मी अजय यादव को तमाचा जड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

जिस टोल कर्मी से उमाशंकर यादव की बहस हुई उसका नाम अजय यादव बताया जा रहा है जो पदमा के नावाडीह का रहनेवाला है। इस घटना के बाद टोल कर्मी परेशान हैं। हालांकि किसी ने मामले में शिकायत नहीं की है। विधायक ने बताया कि टोल कर्मी ने उनके साथ बदतमीजी करने लगा। उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि वह बरही से रांची जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी टोल प्लाजा गेट के पास पहुंची और टोल कर्मी आकर बहस करने लगा। घटना के पास मौजूद लोगों ने बताया कि बैरिकेडिंग खोलने में थोड़ी देरी हुई थी। इसी बात पर विधायक इतने नाराज हो गए कि थप्पड़ जड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »