शक्ति प्रदर्शन : केंद्र और ED पर झामुमो ने किया प्रहार

AJ डेस्क: कोयला खनन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से नोटिस जारी किये जाने के बाद झारखंड की सियासत में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा रही है। जेएमएम और उनके सहयोग दल इस बार आक्रामक मूड में है दिख रहे है। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची में शक्ति प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को खुली चुनौती दी है।

 

 

हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी पर भी जोरदार हमला बोला। हेमंत सोरेन ने कहा है कि ईडी में हिम्मत है, तो वह आये और उन्हें गिरफ्तार करके दिखाये। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री को डराने की कोशिश हो रही जिसका करारा जवाब झारखंड देगी।

 

 

आज सुबह से ही प्रदेश भर से जेएमएम कार्यकर्ता रांची के मोराबादी मैदान में इकट्ठा होने लगे थे। इसके बाद कार्यकताओं की भीड़ कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी की ट्रेफिक को डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »