संगीन गुनाह किए हों तो सीधे गिरफ्तार करे ED- हेमंत सोरेन

AJ डेस्क: रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जब बेहतर माहौल बनता है तो विपक्ष के लोग साजिश रचने में जुट जाते हैं। ED का समन भी भाजपा के द्वारा उपयोग किया जा रहा है। श्री सोरेन ने कहा कि जब हम संगीन गुनाह किए हों तो ED समन क्यों भेज रहा है, सीधे गिरफ्तार क्यों नही कर लेता।

 

 

ED के द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर आज ही अपने कार्यालय बुलाया गया था। सूत्र बताते हैं कि श्री सोरेन ने हाजिर होने के लिए ED से तीन सप्ताह का समय मांगा है। इधर आज रांची में झामुमो ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »