हेमंत सोरेन को सत्ता से बेदखल करने तक आंदोलन चलेगा- बाबूलाल

AJ डेस्क: भ्रष्टाचार जैसे मामलो को लेकर भाजपा अब झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाएगी। 7 नवंबर से बीजेपी सभी प्रखंडों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

 

 

बाबूलाल मरांडी ने इस संबंध आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा विपक्ष कि भूमिका बखूबी निभा रही हैं, लेकिन हेमंत सोरेन को लगता है कि हम सभी सड़क छाप लोग हैं। अवैध खनन मामले पर ढाई साल पहले ही हमने हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। राज्य सरकार अगर उस समय कार्रवाई करती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। राज्य सरकार बिचौलियों के हाथों से चल रही है। राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि जब तक हेमंत सोरेन को राज्य की सता से खदेड़ नहीं देते हमारा आंदोलन चलता रहेगा। वहीं जांच एजेंसियों द्वारा जारी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है उन पर कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »