झारखंड : केंद्र के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर शनिवार को UPA देगा धरना

AJ डेस्क: कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा की मोदी सरकार के इशारे पर केन्द्रीय सरकारी एजेंसियों यथा प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, सीबीआई का दुरूपयोग कर पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को अपदस्थ करने का घिनौना षडयंत्र रच रहा है। झारखंड प्रदेश में भी विगत कई महीनों से केन्द्रीय सरकारी एजेंसियों के आड़ में सरकार गिराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। विगत दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नोटिस जारी करना तथा आज कांग्रेस विधायकों पर आयकर विभाग की छापामारी केन्द्र की मोदी सरकार के षडयंत्र को स्पष्ट रूप से उजागार करती है।

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिलाध्यक्षा को निर्देश दिया है कि केन्द्र के भाजपा सरकार के इशारे पर केन्द्रीय एजेंसियों के हो रहे दुरूपयोग के खिलाफ कल दिनांक 05 नवम्बर 2022 को गठबंधन दलों के साथ जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर केन्द्र के भाजपा सरकार के साजिशों का पर्दाफास करते हुए आवाज बुलंद करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »