सत्रह नवम्बर झारखंड की राजनीति के लिए अहम, ED के समक्ष पेश होंगे CM

AJ डेस्क: झारखंड में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 17 नवंबर का दिन झारखंड की सियासत के लिए काफी अहम रहने वाला है। ED ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 17 नवंबर को तलब किया है। इसे लेकर आज सत्ता पक्ष में बैठकों का दौर चलता रहा।

 

 

ED ने दूसरी बार समन जारी कर 17 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है। ED हेमंत से अवैध खनन से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी। इससे पहले ईडी मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है। इधर ईडी के बुलावे को लेकर सत्तापक्ष ने फूल प्रूफ रणनीति बनाई है। यूपी की बैठक से पहले सरकार में शामिल सभी दलों ने अपनी अलग-अलग बैठकें की। और एक स्वर में कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है और हम हर परिस्थिति में साथ हैं।

 

 

इधर रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं का महा जुटान भी होने लगा है। कल सुबह तक हजारों जेएमएम कार्यकर्ता रांची पहुंच जाएंगे। संकट में घिरे सोरेन ने वर्तमान हालत के लिए बीजेपी पर हमला करते हुए अपने समर्थकों में डटे रहने का दम भरा।

 

 

इधर विपक्षी दल बीजेपी ने हर मोर्चे पर सरकार पर हमला तेज कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि हमारा मकसद भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। बहरहाल झारखंड की सियासत के लिए कल का दिन काफी अहम है, देखने वाली बात यह होगी कि संकट के चक्रव्यूह में फंसे हेमंत सोरेन इसे भेद पाते हैं या नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »