कार्यकर्ता डटे रहें, इन सबको एक एक करके देख लूंगा- हेमंत सोरेन
AJ डेस्क: झारखंड में बढ़े सियासी धमासान के बीच मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है की ‘आप डटे रहे मैं एक एक कर इन सब को देख लूंगा’। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर गांडेय से बीजेपी के पूर्व विधायक के जयप्रकाश वर्मा के जेएमएम में शामिल होने के दौरान समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा- “पनडुब्बी सब पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। अब आप लोगों को ज़बाब देना है कि इस राज्य में षड्यंत्र गाड़ियों का राज चलेगा या फिर मूलवासियों आदिवासियों का राज चलेगा। हमें सत्ता से बेदखल करने के लिए ये लगे हुए हैं। इन्हें पता है कि अगर यह आदमी पांच साल टिक गया तो यहां के आदिवासी मूलवासी को इतना मजबूत कर देगा कि वो बाहर से आकर यहां राजनीति करने वालों को खदेड़ने का काम करेगा। आप लोग डटे रहे मैं इन सब को एक एक कर देख लूंगा।”
