ED और CM के तरफ हैं झारखंड वासियों की निगाहें
अरुण कुमार तिवारी
AJ डेस्क: झारखंड का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। UPA पूरी तरह एकजुटता का प्रदर्शन कर रहा है तो झामुमो कार्यकर्ता राजधानी रांची में जमे हुए हैं और अपने नेता हेमंत सोरेन को शायद यह संदेश देना चाहते हैं कि “हम साथ साथ हैं”। ED प्रश्नावली तैयार कर हेमंत सोरेन को घेरने के मूड में है तो सीएम सोरेन भी ED का सामना करने का मन बनाए दिखते हैं। आज होने वाली गतिविधियां एक झलक में ——–
-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगभग 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए आज ईडी ऑफिस में होंगे पेश
-ईडी दफ्तर जाने से पहले मुख्यमंत्री 10:00 बजे अपने आवास पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
-प्रेस के माध्यम से सीएम जनता को देंगे संदेश
-यूपीए के सभी विधायक भी सीएम आवास में आज जुटेंगे
-मुख्यमंत्री के पेशी के दौरान सभी विधायक सीएम हाउस में हीं रहेंगे मौजूद
-किसी भी विपरीत परिस्थिति में उत्तराधिकारी नियुक्त करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को विधायकों ने किया है अधिकृत
-11:00 से 12:00 के बीच सोरेन जा सकते हैं ईडी कार्यालय
-समर्थकों का हुजूम भी मुख्यमंत्री के साथ जा सकता है ईडी कार्यालय
-ईडी दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
-ईडी ने मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए के लिए 200 से अधिक सवाल तैयार किए
