रांची ED दफ्तर सहित चौक चौराहों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई

AJ डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ईडी के सवालों का सामना करेंगे। ईडी ने सवालों की लिस्ट तैयार रखी है। पटना और दिल्ली से ईडी के वरिष्ठ अधिकारी रांची पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन दिन के साढ़े 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होंगे। पूछताछ को लेकर ईडी ऑफिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही राजभवन और बीजेपी ऑफिस में भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

 

 

 

 

 

वहीं दूसरी तरफ चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री के ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर कार्यकर्ता नाराज हैं, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राज्य सरकार को परेशान कर रही है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि सीएम के साथ कार्यकर्ता का समूह भी ईडी कार्यालय जा सकता है। यही वजह है कि ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

 

 

 

 

सुबह से ही इस इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गयी है। ईडी कार्यालय में सीआरपीएफ, जैप, आइआरबी, एसआइआरबी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है कि कोई जुलूस, रैली दिखे तो उस पर नजर रखें, उसे हिंसक न होने दें। ईडी की पूछताछ के मद्दे नजर भाजपा कार्यालय और राजभवन की भी सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »