भ्रष्टाचार के विरुद्ध दूसरे दिन भी अनशन जारी

AJ डेस्क: गिरिडीह जिला के सरिया में भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग लेकर कांग्रेसी नेता आज दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज कांग्रेसियों ने सरिया में जुलूस भी निकाला।

 

 

सरिया के झंडा मैदान में आमरण अनशन पर बैठे उपेंद्र सिंह के समर्थन में आज बगोदर और सरिया के कांग्रेसियों ने पूरे सरिया शहर में जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करते हुए जुलूस झंडा मैदान पहुंचा। पूर्व उपायुक्त राहुल सिन्हा के कार्यकाल के सभी कार्यो की CBI जांच, पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा रद्द किए गए PDS दुकान को बहाल करने सहित कुल छह मांग लेकर अनशन जारी है।

 

 

 

 

 

बीस सूत्री के अध्यक्ष मुरली मंडल ने बताया कि राज किशोर सिंह, कुसुम कांत सिंह, अरुण मंडल, बलराम यादव, देवानन्द पंडित, दिलावर अंसारी, यशोदा देवी, रानी सृष्टि मंडल, बीना देवी आदि आज के आंदोलन में शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »