निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्लैब गिरा, दबकर दो मजदूरों की मौत

AJ डेस्क: नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर शुक्रवार की शाम हादसा हो गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर क्रेन के माध्यम से बीम को पिलर के ऊपर रखा जा रहा था। इस दौरान बीम दो हिस्सों में टूट गया। जो जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में दो मजदूर की दबकर मौत हो गई है। फिलहाल अभी तक मृत मजदूरों की पहचान नही हो सकी है।

 

 

घटना के बाद फ्लाईओवर निर्माण में लगे मजदूर और इंजीनियर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग फ्लाईओवर निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है। कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीम को पिलर के ऊपर रखने के वक्त संतुलन बिगड़ गया। दो हिस्सों में टूटकर बीम नीचे आ गिरा। बीम गिरते ही धरती में जोरदार आवाज हुई। इसके बाद मौके से अन्य कर्मी भाग खड़ा हुए। जबकि, दो कर्मचारी की दबकर मौत हो गई।

 

 

 

 

 

मौके पर पहुंचे वेना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान के लिए साथी कामगारों को बुलाया गया है। बात दें कि बख्तियार पुर -बिहारशरीफ-नवादा-बरही एनएच-20 का फोरलेन का काम चल रहा है। यह निर्माण कार्य को गावर कम्पनी को सड़क एवं फ्लाई ओवर निर्माण का ठीका मिला है। बीम टूटने से फ्लाई ओवर की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठने लगा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »