हैवानियत : पत्नी और बच्चे को कुल्हाड़ी से काट खुद कर लिया सुसाइड

AJ डेस्क: झारखंड के आदित्यपुर में आपसी विवाद में पति ने पत्नी और बच्चे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी मौत के घाट उतारा लिया। दिल दहला देने वाली यह घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में सुमार एम 47 की है। मृतक में 47 वर्षीय महिला अनिमा एरे, 51 वर्षीय इमानवेल टेरला तथा 10 वर्ष के अंकन शामिल है। मृतक पति पत्नी है। वहीं बच्चे 5वीं कक्षा के लोयला के छात्र है। हत्या की वजह पति पत्नी के बीच हुआ आपसी झगड़ा बताया जा रहा है।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति ने पहले अपनी पत्नी तथा बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद पर भी हमला करते हुए खुद को भी खत्म कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल हुई है। मौके पर आदित्यपुर पुलिस पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला रांची में नामकुम स्थित ईएसआई अस्पताल में नर्स का काम करती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »