इनामी नक्सली के घर पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

AJ डेस्क: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पांच लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने सिकिद गांव में फरार नक्सली के घर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। न्यायालय के आदेश पर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

 

 

पुलिस की नक्सलियों के विरुद्ध इस विध्वंसक कार्रवाई हड़कंप मचा हुआ है। फरार नक्सली को न्यायालय में यथाशीघ्र आत्मसमर्पण करने की सुरक्षाबलों ने चेतावनी दी है। नक्सल सहदेव नक्सली घटना में राजपुर थाना कांड संख्या 90/15 में वांक्षित है। पूर्व में राजपुर पुलिस ने घर में इसतिहार चिपका कर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। कुर्की जब्ती के दौरान घर में रखे सामानों को पुलिस अपने साथ थाना ले गई। अधिकारियों ने अन्य फरार नक्सलियों से झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर हथियार डालने की अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »