खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज साले ने ही बहनोई को मार डाला, पहुंच गया हिरासत में

AJ डेस्क: 48 घंटे में ही धनबाद पुलिस ने बरवाअड्डा में हुई हत्या कांड का खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय वन) ने आज यह जानकारी दी।

 

 

23 नवम्बर की देर रात गिरिडीह के युवक बिनोद ठाकुर की हत्या कांड का आज धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। धनबाद डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि भेलाटांड का रहने वाल अभिषेक महतो ने ही अपनी सगी बहन भारती के पति बिनोद ठाकुर की हत्या की। बहन द्वारा मृतक बिनोद से प्रेम विवाह करने को लेकर आरोपित भाई नाराज था। दो दिन पुर्व ही सेमेस्टर फोर्थ की परिक्षा देने को लेकर पति के संग वह भेलाटांड आई थी। घटना के कुछ देर पहले ही मृतक अपने ससुर को भोजन पहुंचाने गया था। जिसे देखकर अभिषेक गुस्सा हो गया और लौटते समय बांस से अपने बहनोई के सर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के ब्यान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयोग की ग्इ बांस को भी कब्जे में ले लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »