{VIDEO} स्टील गेट सब्जी मंडी जलकर हुआ खाक

AJ डेस्क: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी मंडी में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की आसपास के लोगों को भागना पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों कि सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने घण्टे भर की कड़ी मसकत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

इस आगजनी में करीब एक दर्जन से अधीक दुकानें पुरी तरह से जल कर राख हो गई। जिसमें सब्जी, किताब, जुता, होटल आदि की दुकानें सामिल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

VIDEO-

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार असमाजीक तत्वों के द्वारा देर रात तक यहाँ शराब का सेवन करते देखा गया। आग पहले होटल में लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास की सभी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। बता दें कि वर्ष 2020 में भी स्टील गेट की सब्जी मंडी में आग लगी थी। कल देर रात की घटना ने छोटे दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »